Latest

लाल किला, दिल्ली ।। हिंदुस्तान की एक ऐतिहासिक धरोहर ।।

लाल किला, दिल्ली।


लाल किला हिंदुस्तान की एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसका निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है और इसका रंग लाल है इसीलिए इसका नाम भी लाल किला रखा गया। सन 2007 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित  किया था। ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाये तो दिल्ली के लाल किला का निर्माण मुग़ल शासक शाहजहाँ ने अपने शासन काल में करवाया था। एक मतानुसार यह महाराजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी लालकोट का किला था जिसे शाहजहाँ ने कब्ज़ा लिया था। अभी हमने इसका ज्यादा विश्लेषण नहीं किया है और इसकी विस्तृत जानकारी अन्य लेख में की जाएगी। 


ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इस किले का उपयोग सेना के लिए छावनी के रूप में किया गया था। बताया जाता है की इस किले का निर्माण 1638 में शुरू हुआ और 1648 में सम्पूर्ण। इसे बनाने में लगभग 10 वर्ष लगे। यह मुग़ल शासक शाहजहाँ की राजधानी का किला था। भारत की स्वतंत्रता के बाद 1947 में भारतीय सेना ने इसे ब्रिटिश सेना से अपने कब्जे में ले लिया था जिसे बाद में और अपना कार्यालय बना लिया था। 22 दिसम्बर 2003 को भारतीय सेना ने इसे भारतीय पर्यटन विभाग को सौंप दिया। 



आज के दौर में यह एक प्रख्यात प्रयटक स्थल है जहाँ पर प्रतिदिन हजारों लोग देखने और घूमने के लिए आते हैं। लाल किले की प्राचीर से ही हर वर्ष भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को भारत की जनता को सम्बोधित करते हैं। लाल किला आज हर हिंदुस्तानी के लिए एक ऐतिहासिक स्थल है। लाल किला दिल्ली के बीचों-बीच पुरानी दिल्ली में है। यहाँ आने के लिए इसे सभी मार्गों से जोड़ा गया है। 

No comments