Latest

सातताल - नैनीताल, उत्तराखंड ।। पर्यटक स्थल ।। छुट्टियों में घूमने का अच्छा विकल्प ।।

सातताल - नैनीताल

   


जैसा की नाम से ही आभास होता है सात प्राकृतिक झीलों का समूह है सातताल। भीमताल के नजदीक उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित सातताल प्रकृति की अद्भुत और अतुल्य कृति है। अगर आप प्रकृति के चाहने वाले हैं तो यह जगह आपके लिए अत्यंत उपयुक्त हो सकती है। फोटोग्राफी की दृष्टि से भी यह जगह फोटोग्राफर्स की एक पसंदीदा जगह है और यह मेरा भी पसंदीदा स्थल है जहाँ पर मैं अपने आपको प्रकृति के बहुत नजदीक महसूस करता हूँ। एकदम शांत वातावरण, पक्षियों की चहचआहट, दूर-दूर तक फैली हरियाली और नीले आसमान में उड़ते हुए परिंदे बहुत ही लाजबाब दृश्य लगता है।

यहाँ पर प्राकृतिक झीलें हैं जिनमें हमेशा साफ और निर्मल पानी रहता है। यहाँ का मौसम लगभग एक जैसा रहता है न ज्यादा गर्मी न ज्यादा सर्दी।



ठहरने की सुविधा। - होटल

यहाँ पर प्रयटकों के ठहरने के लिए होटल हैं जो  सभी प्रकार के प्रयटकों की मांग के अनुसार उपलब्ध रहते हैं अर्थात महँगे भी और सामान्य भी । पहले भी बुकिंग करा सकते हैं और वहाँ जाकर देखकर भी बुक किया जा सकता हैं। यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में जाने की सोच रहे हैं तो पहले बुकिंग करना ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि इस वक्त आपको ज्यादा भीड़ मिल सकती है। वैसे वहाँ जाकर भी किया जा सकता है।





ठहरने की सुविधा। - कैंप 

यह एक नया प्रचलन है इसमें जंगल में जमीन पर ही टेन्ट लगे होते हैं। कोई A.C. या कूलर नहीं होता। टेंट इस प्रकार के होते हैं जिनमें गर्मी नहीं लगती और सर्दी भी नहीं लगती। एक एडवेंचर सा फील आता है। यह लगभग 5 से 6 हजार के लिए मिल जाते हैं जिसमें दो रात और तीन दिन का पैकेज होता है। तीनों टाइम का खाना भी होता है। यह एक अच्छा अनुभव हो सकता है।




ट्रैकिंग और बोटिंग - पेड सर्विस 

ट्रैकिंग और बोटिंग चाहने वालों के लिए भी यह जगह उपयुक्त है। ये सर्विस पेड होती हैं अर्थात पर्यटकों को अलग से पैसे देने पड़ते हैं। झीलों में बत्तखो को देखकर बहुत अच्छा लगता है। 





No comments