Latest

दिल्ली की शान क़ुतुब मीनार | क़ुतुब मीनार एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल





क़ुतुब मीनार एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल 

 भारत की राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई ऐतिहासिक स्थल हैं और क़ुतुब मीनार उनमे से एक है जो की एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल हैं । क़ुतुब मीनार दिल्ली शहर के महरौली में हैं , जो कि विश्व में ईंटो से बनी सबसे ऊँची मीनार है। क़ुतुब मीनार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया हैं। क़ुतुब मीनार का निर्माण लाल पत्थर और मार्बल के द्वारा किया था।  इसे देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है देश विदेश से काफी संख्या में पर्यटक आते है।  



कब घूम सकते है क़ुतुब मीनार 

क़ुतुब मीनार को देखने के लिए आप किसी भी दिन आ सकते है। यहाँ पर वैसे सर्दियों और बारिश में घूमना ज्यादा अच्छा हैं गर्मियों के मुकाबले क्योंकि दिल्ली में गर्मी के मौसम में दिन बहुत गर्म होते है। 

क़ुतुब मीनार पहुंचने के लिए आप मेट्रो से भी आ सकते है। उसके अलावा महरौली आने वाली लगभग सारी बसें क़ुतुब मीनार से होकर गुजरती है। 



क़ुतुब मीनार की महत्वपूर्ण बातें जो उसे ऐतिहासिक बनाती हैं |

क़ुतुब मीनार की ऊंचाई लगभग 72.5 मीटर हैं। इसमें 379 सीढ़िया है।  इसका निर्माण कार्य कुतुबदीन ऐबक द्वारा शुरू करवाया गया था जिसे इल्तुतमिश द्वारा आगे बढ़ाया गया और अंतिम निर्माण कार्य फिरोजशाह तुगलक द्वारा कराया गया था। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक क़ुतुब मीनार का असली नाम विष्णु स्तम्भ था और यह चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक था। 
  
यहाँ पर एक लोह स्तम्भ भी है जो की बहुत पुराना है परन्तु आजतक इसमें जंग नहीं लगी है जो की इस स्तम्भ को अपने आप में अद्धभुत बनाती है। 




क़ुतुब मीनार ने कई भूकंप तथा प्राकृतिक आपदाये झेली हैं।  कई बार कुछ टूटफूट भी होती रही है जिसे समय समय पर मरम्मत करा दिया गया।  


क़ुतुब मीनार में ऐबक और तुगलक काल के वस्तु शैली को देखा जा सकता है तथा इस पर उकेरी गई महीन फूल और बेलों की नक्काशी बहुत ही नायाब हैं। 







 

No comments