Latest

दिल्ली - भारत की राजधानी। दिल्ली के जिलों के नाम।

दिल्ली - भारत की राजधानी। 


दिल्ली का भारत में ऐतिहासिक स्थान है। दिल्ली का इतिहास प्राचीन ग्रंथों और इतिहास में पढ़ने को मिलता है। दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। दिल्ली एक महानगर है जोकि जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा बड़ा महानगर है । दिल्ली को आज आमतौर पर दो भागों में देखा जाता है एक पुरानी दिल्ली और दूसरी नई दिल्ली। दिल्ली को हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है। दिल्ली में लगभग प्रत्येक राज्य के लोग रहते हैं। मुख्य तौर पर यहाँ पर हिंदी, पंजाबी, इंग्लिश, उर्दू भाषाएँ बोली जाती हैं वैसे अन्य भाषाओँ के लोग भी यहाँ पर रहते हैं ।
  
दिल्ली दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वत से लगा हुआ है। भारत की महत्पूर्ण नदी यमुना भी दिल्ली से बहती जाती है जोकि दिल्ली के पूर्व से गुजरती है।

अंग्रेजी शासन काल के दौरान अंग्रेजों ने भी अपनी राजधानी कोलकाता से बदलकर दिल्ली को बना लिया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद दिल्ली का बहुत विकास हुआ। हिंदुस्तान के भिन्न-भिन्न प्रदेशों के लोग यहाँ आने लगे और यहीं पर रहने लगे जिसका परिणाम यह हुआ की दिल्ली का एक शहरीकरण होने लगा जहाँ पर मिश्रित भाषा, धर्म, समाज के रूप में विकास हुआ और आज यह एक राजनैतिक और वाणिज्यिक प्रदेश बन गया। 

दिल्ली का इतिहास

दिल्ली का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। बताया जाता है की इसका इतिहास सिंधु घाटी से भी जुड़ा है। दिल्ली का जिक्र महाभारत काल में भी होता है उस वक्त इसे इंद्रप्रस्थ से नाम से जाना जाता था जोकि पाण्डवों की राजधानी होती थी। मुग़ल शासन के दौरान भी मुग़ल शासकों ने दिल्ली को ही राजधानी बनाया था ऐसा भी प्रमाणित होता है। इस तरह हम कह सकते हैं की दिल्ली का इतिहास बहुत ही पुराना और पौराणिक है। कई जगह इतिहास में तोमर राजा अनंगपाल को दिल्ली का संस्थापक भी बताया गया है। बताया जाता है की उन्होंने ही लालकोट का निर्माण करवाया था जिस पर बाद में मुग़ल शासक ने कब्ज़ा कर लिया था। जिसे बाद में लाल किला का नाम दिया गया। 


दिल्ली की सीमाएं निकटवर्ती राज्य जैसे राजस्थान, उत्तरप्रदेश, और हरियाणा से मिलती हैं और इन तीनों राज्य के शहरों जैसे राजस्थान के अलवर और भरतपुर, हरियाणा के फरीदाबाद, गुडगाँव, मेवात,सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ जैसे कई शहर, उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नॉएडा (गौतमबुद्ध नगर), मेरठ, गाज़ियाबाद, बागपत, हापुड़ आदि कई शहरों को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी छेत्र के अधीन लिया गया है। 

दिल्ली के जिलों के नाम

 

दिल्ली को मुख्य तौर पर नौ जिलों में बांटा गया है। 


1. मध्य दिल्ली।
2. उत्तर दिल्ली।
3. दक्षिण दिल्ली।
4. पूर्वी दिल्ली।
5. पश्चिम दिल्ली।
6. उत्तर-पूर्वी दिल्ली। 
7. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली।
8. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली।
9. नई दिल्ली।

दार्शनिक एवं पर्यटक स्थल

वैसे तो पूरी दिल्ली ही  पर्यटक स्थल है लेकिन फिर भी हम आपको कुछ पर्यटक स्थलों के नाम बता देते हैं। 

1. पुराना किला।
4. जंतर-मंतर।
5. राजघाट।
6. सबदरजंग का मकबरा।
7. लोह स्तंभ।
8. बिरला मंदिर।
9. बंगला साहिब गुरुद्वारा।
10. इंडिया गेट।
11. राजपथ।
12. चिड़िया घर।
13. लोधी गार्डन।
14. मुग़ल गार्डन।
15. अक्षरधाम मंदिर।
16. कमल मंदिर (लोटस टेम्पल )
17. कालका मंदिर।
18. प्रगति मैदान।
19. दिल्ली हाट। 



यातायात के साधन 

 दिल्ली में यातायात के सभी साधन उपलब्ध है। रेल यातायात, हवाई यातायात, सड़क यातायात सभी एक दूसरे के जुड़े हैं और हर समय आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है जहाँ से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भरी जाती हैं। 
दिल्ली में मेट्रो रेल भी उपलब्ध है जो लगभग दिल्ली के प्रत्येक हिस्से को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो दिल्ली के आलावा इसके निकटवर्ती राज्यों के शहरों को भी जोड़ती है जैसे फरीदाबाद, नॉएडा, गाज़ियाबाद, गुडगाँव, 

खेलकूद

दिल्ली में खेल कूद को बढ़ावा किया जाता है और यहाँ पर कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं।

स्वास्थ सेवा 

दिल्ली में स्वास्थ सेवा से तहत अनेकों अस्पताल हैं। निजी और सरकारी दोनों प्रकार की अस्पताल दिल्ली के लगभग हर हिस्से में हैं। दिल्ली का आल इंडिया मेडिकल रिसर्च एंड मेडिकल सेंटर पुरे भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर है इसके आलावा जैसे सबदरजंग हॉस्पिटल, गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, बत्रा हॉस्पिटल, एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, होली फैमिली हॉस्पिटल अनेकों हॉस्पिटल और अस्पताल हैं जहाँ पर 24 घंटे सेवाएं दी जाती हैं। 



No comments