Latest

हरियाणा। भारत का सोलहवाँ राज्य। हरियाणा के जिलों के नाम।

हरियाणा


भारत का सोलहवाँ राज्य


हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को भारत के सोलहवें राज्य के रूप में हुआ। इससे पूर्व यह पंजाब राज्य का अंग था। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जो कि पंजाब राज्य की भी है। हरियाणा की सीमाएं दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से लगी हुई हैं। दक्षिण हरियाणा का एक बड़ा भाग विकास के मददेनजर रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रखा गया है। 

ऐतिहासिक दृष्टि से भी हरियाणा का विशेष महत्व है। प्राचीन काल में भिन्न-भिन्न समय में पानीपत की तीन लड़ाई यहीं पर हुई थी। महाभारत काल में भी हरियाणा का जिक्र किया जाता है कहा जाता है कि महाभारत की लड़ाई भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई थी। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। पाण्डवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य जी का गांव गुडगाँव को बताया जाता है जिसे अभी गुरूग्राम के नाम पर संशोधित किया गया है।

Info about Haryana

(गुरुग्राम मेट्रो, साइबर सिटी)

 (शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम)

अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी हरियाणा का विशेष महत्व है। यह एक कृषि प्रधान राज्य है जिसे हरित प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है। आज के समय में यह एक औधोगिक राज्य भी माना जाता है जो की भारत की अर्थव्यवस्था में विशेष भागीदारी दर्शाता है। 


हरियाणा राज्य की वेबसाइट का लिंक नीचे है। 

हरियाणा के कुछ हिस्से में से यमुना नदी भी प्रवाहित होती है जिससे यहाँ की जमीन की सिंचाई भी की जाती है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्से के एक बड़े भाग पर अरावली पर्वतमाला है जिसके काफी बड़े हिस्से को वन एरिया (वन्य जीवन) घोषित किया है।अरावली पहाड़ियों में मुख्य रूप से नीम, पीपल, बड़, ढाक,शहतूत, शीशम, कीकर के पेड़ पाए जाते हैं। 

हरियाणा में ज्यादातर युवा पुलिस या फौज में सेवा करने की इच्छा जाहिर करते हैं और यही कारण है की हरियाणा के लगभग हर गाँव से युवा फौज में मिलता है।


हरियाणा का गठन 7 जिलों से किया था बाद में और जिले बनते चले गए और आज हरियाणा में 22 जिले हैं जो की निम्न प्रकार से हैं। 

1. अम्बाला - गठन 1 नवंबर 1966

2. भिवानी - गठन 22 दिसम्बर 1972

3. फरीदाबाद - गठन 2 अगस्त 1979

4. फतेहाबाद - गठन 15 जुलाई 1997

5. गुरुग्राम (गुडगाँव) - गठन 1 नवंबर 1966

6. हिसार - गठन 1 नवंबर 1966

7. झज्जर - गठन 15 जुलाई 1997

8. जीन्द - गठन 1 नवंबर 1966

9. कैथल - गठन 1 नवंबर 1989

10. करनाल - गठन 1 नवंबर 1966

11. कुरुक्षेत्र - गठन २३ जनवरी 1973

12. महेन्द्रगढ़ - गठन 1 नवंबर 1966

13. नूह - गठन 4 अप्रैल 2005

14. पलवल - गठन 13 अगस्त 2008

15. पंचकुला - गठन 15 अगस्त 1995

16. पानीपत - गठन 1 नवंबर 1987

17. रेवाड़ी - गठन 1 नवंबर 1989

18. रोहतक - गठन 1 नवंबर 1966

19. सिरसा - गठन 26 अगस्त 1975

20. सोनीपत - गठन 22 दिसम्बर 1972

21. यमुनानगर - गठन 1 नवंबर 1989

22. चरखी दादरी - गठन 19 सितम्बर 2016





भारत के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम



No comments